फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद लुटेरों से भिड़े सेल्समैन, बैग फटने से बच गए 80 हजार

Sat, 10 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जयपुर के निकट गैस एजेंसी के सेल्समैन से बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर नकदी लूट ली। नकदी लूटकर भाग रहे लुटेरों से गैस एजेंसी के सेल्समैन भिड़ गए। बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गैस एजेंसी का ट्रैक्टर चालक तथा सेल्समैन घायल हो गए।
विज्ञापन


एजेंसी के कर्मचारियों ने हिम्मत जुटाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। रुपयों से भरा बैग ले जा रहे लुटेरे से सेल्समैन उलझ गए। इस दौरान बैग फट गया और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी बैग से निकल गई। बाकी बची लगभग दस हजार की नकदी लेकर दो बदमाश फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पकड़े गए एक लुटेरे की जमकर धुनाई की। सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद किया। आरोपी की पहचान गांव सिंघाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस फरार दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गोली के छर्रे लगने से घायल हुए एजेंसी कर्मचारियों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


गैस एजेंसी के सेल्समैन हैदर व ट्रैक्टर चालक नन्हे ने बताया वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में 166 गैस सिलेंडर लेकर गांवों में गैस की सप्लाई देने के लिए सुबह निकले थे। 166 गैस सिलेंडर में जब वे 147 सिलेंडर उपभोक्ताओं को देकर उनकी कीमत के लगभग 90 हजार रुपये बैग में लेकर सिंघाना से चले। गांव छाप्पर व जयुपर के रास्ते तीन बाइक सवार युवकों ने उनके ट्रैक्टर के सामने बाइक अड़ाकर उन पर पिस्तौल तान दी।

ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक छोड़ दिए ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया। चालक ने ट्रैक्टर से उतरकर उनकी दोनों पिस्तौल पकड़ लीं। लुटेरों ने चालक के सिर में पिस्तौल की बट मारकर उसे घायल कर दिया और बाद में नन्हे के हाथ में गोली मार उसे भी घायल कर दिया। पास के किसानों को आता देखकर दो बदमाश पैसों से भरा बैग लेकर भागने होने लगे, लेकिन इस दौरान बैग फट गया और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी सड़क पर बिखर गई। इस दौरान सेल्समैनों ने एक आरोपी गांव सिंघाना निवासी कुलदीप को मौके पर ही काबू कर लिया।

सेल्जमैनों के साथ लूटपाट की तीसरी घटना  
सफीदों गैस एजेंसी के संचालक अशोक शर्मा व विजेंद्र गोयल ने बताया गैस एजेंसी के सेल्समैन के साथ यह लूटपाट की तीसरी घटना है। इससे पहले भी अप्रैल माह में लुटेरों द्वारा हाट रोड पर गांव कारखाना के पास हजारों रुपये एजेंसी केे कर्मचारियों से लूट लिए गए थे। वहीं, सफीदों के रेलवे रोड पर सेल्समैन से 70 हजार रुपये लूट लिए गए थे।

सफीदों के डीएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि राजेंद्र उर्फ नन्हा की शिकायत के आधार पर सिंघाना निवासी कुलदीप व दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी से उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें