फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गायक के गनमैन ने की हवाई फायरिंग

Sun, 04 Oct 2015 12:05 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 गांव करसिंधु में हरियाणवी रागनियों के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए हरियाणवीं गायक के गनमैन ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां पर दहशत का माहौल बन गया। बाद में उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया।
विज्ञापन


गांव करसिंधु निवासी नरेश कुमार ने गांव में हरियाणवी रागनियों का कार्यक्रम कराया था। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आसपास के गांव के काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जब स्टेज पर हरियाणवी महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जा रही थी तो इस दौरान काफी संख्या में युवक स्टेज पर चढ़ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान हरियाणवी गायक वीरपाल तथा महिला गायक बबली के गनमैन ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन युवकों का हंगामा जारी रहा। इस दौरान गायक वीरपाल के गनमैन ने अपने पास मौजूद असलाह से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दहशत का माहौल बन गया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हरियाणवीं कलाकारों को बीच बचाव करके वहां से निकाला। उचाना थाना प्रभारी सोमवीर ढाका के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें