फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते महिला ने नहर में छलांग लगा दी जान

Fri, 28 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार मेें आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव नहर में दिल्ली रोहिणी के पास मिला। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का दिल्ली के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कृष्णा नगर, काठमंडी, सोनीपत निवासी गीतांजलि (28) पिछले करीब दो महीने से परिवार में चल रही आर्थिक तंगी से परेशान चल रही थी। वह मंगलवार सुबह पांच बजे प्रतिदिन की तरह मार्निंग वॉक के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बृहस्पतिवार को केएन काटजू मार्ग रोहिणी सेक्टर-16 पुलिस ने नहर से एक महिला का शव बरामद किया और उसे जहांगीरपुरी दिल्ली के अस्पताल में रखवा दिया गया। चूंकि यह नहर सोनीपत से आती है, इसलिए यहां की पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता
विज्ञापन


नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार को केएन काटजू मार्ग रोहिणी सेक्टर-16 पुलिस ने नहर से महिला के शव को बरामद किया और सोनीपत शहर थाना पुलिस को सूचित कर महिला के शव को जहांगीरपुरी दिल्ली के अस्पतला में रखवा दिया गया।

26 अगस्त को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
गीतांजलि के पति विशाल कौशिक ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसकी पत्नी गीतांजलि पिछले दो माह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह मंगलवार को रोजाना के लिए मार्निंग वॉक के लिए गई थी। वह वहां से वापिस घर नहीं लौटी। जिसकी आस पास क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया।

करीब 9 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि वेस्ट रामनगर, सोनीपत निवासी गीतांजलि की शादी वर्ष 2006 में कृष्णा नगर, काठमंडी, सोनीपत निवासी विशाल के साथ हुई थी। बताया गया है कि बिजली बिल ज्यादा होने, बच्चे पढ़ाई के लिए फीस समय न भरे जाने व अन्य आर्थिक समस्या के चलते वह करीब दो माह से परेशान थी।  

मृत्तका के पति ने बुधवार को थाना शहर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने महिला का शव नहर से बरामद किया। सोनीपत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, जांच अधिकारी, थाना शहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें