फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में नौकरी का झांसा देकर दस लाख हड़पे

Sat, 19 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदाें
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी में दो भाइयों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दंपति ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी युवकों को दिए, लेकिन जब ज्वाइन करने के लिए गए तो उनके लेटर फर्जी मिले। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव जयपुर निवासी साहब सिंह ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का जगतार सिंह व गुरप्रीत 12वीं पास है। नरवाना के सैंथली गांव निवासी कर्म सिंह उनका रिश्तेदार है और वह सेना से सेवानिवृत्त है। इस दौरान कर्मसिंह तथा उसकी पत्नी अजनप्रीत कौर ने सेना के अधिकारियों के साथ अच्छी खासी जान पहचान होने की बात कहकर उसके दोनों लड़कों को सेना में भर्ती करवाने की बात कही।

वह उनके झांसे में आ गया और उसने दोनों की नौकरी दिलवाने की 18 मई 2014 को उसने दस लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने आश्वासन दिया कि कुछ दिनों के बाद आपने दोनों लड़कों का ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा। कुछ महीनों बाद में जब नौकरी का ज्वाइनिंग लैटर नहीं आया तो वह कर्म सिंह से मिलने के उसके पास गया। आरोपी दंपति ने थोड़े दिनों के बाद ज्वाइनिंग लेटर आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


थोड़े दिनों के बाद आरोपी दंपति ने दोनों लड़कों का ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। जब दोनों लड़के लेटर को लेकर जबलपुर में आर्मी के अधिकारियों ने उसे फर्जी बताकर वापस लौटा दिया। इसके बाद जब वह आरोपी दंपति के पास पैसे वापस लेने के लिए गए तो मना कर दिया और दोबारा आने पर धमकी दी। पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर गांव सैंथली निवासी कर्म सिंह तथा उसकी पत्नी अजनप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर पैसे हड़पने, जाने से मारने की धमकी देने व फर्जी कागज तैयार करने पर दंपति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें