फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से बाइक सवारों ने एक लाख लूटे

Sat, 05 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ललितखेड़ा के निकट वीरवार देर शाम को बाइक सवार चार युवकों ने एक किसान के साथ मारपीट करके एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। किसान से लूटपाट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में नाकाबंदी करके सर्च अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने किसान की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव भैरोखेड़ा निवासी किसान रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फसल के पैसे लेने के लिए वारवार को जींद आया हुआ था। जब देर रात को गई तो उसने जींद से ऑटो किराये पर ले लिया और उसमें सवार होकर गांव की तरफ निकल पड़ा।

जब ललितखेड़ा से कुछ ही दूरी पर निकाला तो बाइक सवार चार युवक आए और उन्होंने ऑटो रुकवा लिया। इस दौरान युवकों ने उसके साथ साथ मारपीट की और उसकी जेब से एक लाख रुपये की नकदी को निकाल लिया। बाद में आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


किसान से लूटपाट की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने किसान रमेश की शिकायत पर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें