पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी के आढ़ती से राइस मिलरों द्वारा 23 लाख 74 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राइस मिलरों के नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी निवासी आढ़ती कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे तरावड़ी करनाल की सिद्धी विनायक फर्म तथा महावीर ग्लोबल फर्म ने उससे धान की खरीद की थी। इस दौरान दोनों ही फर्मों ने अलग-अलग तिथि में उससे 23 लाख 74 हजार रुपये का धान खरीद लिया और बाद में पैसों का भुगतान करने की बात कही।
जब उसने पैसे डालने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तरावड़ी निवासी रामेश्वर, उसके बेटे सुरेश, अशोक, अमित, करनैल, गणेश तथा घरौंडा निवासी रुपेश के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।