फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसायी से लूटपाट का मामला : 30 दिन बाद भी सुराग नहीं

Sat, 28 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी से हुई तीस लाख रुपये की लूट की वारदात में पुलिस की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। हालांकि लूट की इस वारदात की जांच अब हिसार आईजी स्पेशल टीम को सौंप दी है। वहीं, वारदात के एक माह बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगाने पर पोल्ट्री व्यवसायी सतप्रकाश उर्फ बिंटू ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि हिसार आईजी स्पेशल की टीम दो बार उनके पास पहुंची, लेकिन लुटेरों का सुराग अभी तक नहीं लगा पाई है। पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाने के लिए दो आरोपियों के स्कैच भी जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ पाई। इसके चलते पुलिस लूट की इस वारदात में अंधेरे में तीर मार रही है।

ज्ञात रहे कि 27 सितंबर को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यापारी सतप्रकाश उर्फ बिंटू के कार्यालय में दो युवक दो युवक उसके पास पहुंचे और किसी ओमप्रकाश नाम के फार्मर की पैमेंट देने के लिए कहा। व्यापारी सतप्रकाश उर्फ बिंटू ने ओमप्रकाश नाम के किसी व्यापारी की पैमेंट उसके पास नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर दोनों युवकों ने वहीं पर खड़ा होकर फोन किया तो नीचे से दो युवक भी वहां पर पहुंच गए। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल तथा दूसरे चाकू व्यापारी को दिखाया और गोली मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद 30 लाख 10 हजार रुपये की नकदी को लूटकर स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने उस समय अज्ञात चार युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया था। उसके बाद जींद पुलिस ने इसकी जांच को शुरू किया, लेकिन पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद मामले की जांच हिसार आईजी स्पेशल टीम को सौंपी गई है।

पटियाला चौकी प्रभारी विनोद ने बताया कि पोल्ट्री व्यापारी से लूट की घटना में अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। हिसार आईजी स्पेशल टीम फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। इसके बारे में वह ज्यादा नहीं बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें