फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध: माता-पिता गए थे घर से बाहर, छह वर्षीय बच्ची के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 08 Apr 2022 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

महिला ने बताया कि एक अप्रैल को अपने पति के साथ किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसकी छह वर्षीय बेटी घर पर अपने दादा के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
जींद में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि एक अप्रैल को अपने पति के साथ किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसकी छह वर्षीय बेटी घर पर अपने दादा के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम को जब वह घर आए तो उसकी बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में उसके दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें