महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी रोहतक रोड दुर्गा कॉलोनी वासी संजीव के साथ जान पहचान थी। 3 साल पहले संजीव उसे नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। संजीव ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली।
जींद की एक कालोनी की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व आईटीएक्ट के तहत महिला थाना पुलिस ने दुर्गा कालोनी निवासी संजीव को किया नामजद है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत से मिली जानकारी के अनुसार
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी रोहतक रोड दुर्गा कॉलोनी वासी संजीव के साथ जान पहचान थी। 3 साल पहले संजीव उसे नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। संजीव ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार 3 साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। 11 अगस्त को संजीव उसे दोबारा से ब्लैकमेल करते हुए ओयो होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसकी न्यूड वीडियो को वायरल कर दिया। महिला थाना पुलिस ने संजीव के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।