फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने ट्रेन पर किया पथराव, एएसआई घायल

Thu, 29 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जुुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरड़ रेलवे फाटक के पास जींद से दिल्ली जा रही पैंसेजर ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। ट्रेन में सवार लोगों ने मजदूर द्वारा महिला वार्ड में चढ़ने के कारण रेलवे पुलिस कर्मचारियों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससेट्रेन के शीशे टूट गए और पत्थर लगने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। हंगामे की सूचना पाकर काफी संख्या पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। काफी देर बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना हुई।

ट्रेन से गिरे मजदूर तथा पत्थर लगने से घायल हुए रेलवे पुलिस के एएसआई को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रेलवे पुलिस ने घायल एएसआई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान, सरकारी कार्य में बांधा डालने तथा पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुलाना के वार्ड नंबर पांच निवासी अमन वीरवार सुबह जींद से दिल्ली की तरफ जा रहे पैसेंजर ट्रेन में रोहतक जाने के लिए सवार हुआ था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण अमन अपने एक साथी के साथ महिला कोच में चढ़ गया। ट्रेन थोड़ी दूर चली थी तो देवरड़ रेलवे फाटक के पास अमन ट्रेन से गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।

इस दौरान ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। मजदूर के गिरते ही लोगों में हड़कंप मच गया और रेलवे पुलिस कर्मचारियों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर रेलगाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें ट्रेन के शीशे टूट गए। पथराव में दौरान रेलगाड़ी में सवार रेलवे पुलिस कर्मचारी वासुदेव पत्थर लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

पुलिस कर्मचारियों ने दिया धक्का
घायल अमन के साथी संदीप व प्रदीप ने बताया कि वह तीनों रोहतक की एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करते हैं। वीरवार को ट्रेन में भीड़ होने तथा जल्दबाजी के चलते अमन महिला कोच में चढ़ गया। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। महिला कोच में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों ने अमन को नीचे उतरने का दबाव डाला, लेकिन उसने ट्रेन चलने की बात कही। कोच में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने अमन को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चलती ट्रेन से खुद ही उतरा युवक
रेलवे डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने मजदूर अमन को धक्का नहीं दिया है। अमन अपने एक साथी के साथ जबरदस्ती महिला कोच में चढ़ गया। जब उन्होंने देखा कि महिला कोच में पुलिस कर्मचारी तैनात है तो अमन का साथी चलती ट्रेन से उतर गया। जब अमन उतरने लगा तो उसका पांव फिसल गया और प्लेटफार्म तथा ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल अमन को किसी भी पुलिस कर्मचारी ने धक्का नहीं दिया। उसके साथियों द्वारा गुमराह किए जाने से लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें एक एएसआई को भी चोट आई है। फिलहाल अज्ञात लोगों पर रेलगाड़ी पर पथराव करने तथा पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें