फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के सेल्समैनों से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 12:01 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव जयपुर के निकट लगभग दो माह पूर्व ट्रैक्टर पर सवार गैस एजेंसी के दो सेल्समैनों से हथियार के बल पर लूटपाट करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सेल्समैन नन्हा और हैदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत नौ अक्तूबर को वह गैस सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव जयपुर-छाप्पर मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया। बाइक सवार युवकों ने असलाह के बल पर उनसे नकदी छीन ली। इस दौरान उन्होंने एक लुटेरे को काबू कर लिया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरे की पहचान गांव सिंघाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई। जबकि फरार हुए लुटेरों की पहचान गांव सिंघाना निवासी रोहताश और बिट्टू के रूप में हुई थी। पुलिस ने सेल्समैनों की शिकायत पर तीनों के खिलाफ लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिंटू को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले के दो आरोपी कुलदीप और रोहताश को पुलिस पहले की काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें