पवन कुमारी के पति सुरेश की करीब पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद पवन कुमारी ही अपनी 13 वर्षीय बेटी जस्सी और 10 वर्षीय बेटे गोलू का पालन-पोषण कर रही थी। उसके पास छह कनाल जमीन है, जिसमें वह खेती करती थी। पवन कुमारी सुरबरा गांव में बुढ़ापा पेंशन बांटती थी, जिससे बच्चों की शिक्षा व घर के अन्य खर्च चल रहे थे। सुरेश व पवन कुमारी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
महिला को गोली मारकर लगभग 89 हजार रुपये व मोबाइल छीने गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के देवर नरेश की शिकायत में दो अज्ञात युवकों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। महिला स्कूटी पर सवार थी और गोली उसके सीने में मारी गई है। गोली का खोल भी बरामद कर लिया गया है। - रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी उचाना।
चार टीमें कर रही हैं जांच
यह मामला काफी गंभीर है। इस मामले की सीआईए नरवाना, सदर थाना नरवाना, उचाना थाना पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए खास योजना बनाई जाएगी। ओपी नरवाल, डीआईजी।