एटीएम बदलकर निकाले 29 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईंटल कलां निवासी युवक के खाते से किसी ने एटीएम काड बदलकर 29 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ईंटल कलां निवासी विनय ने कहा कि वह पटियाला चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। उसने काफी प्रयास किए, लेकिन उसके खाते से पैसे नहीं निकले। उसके पास एटीएम केबिन में खड़े एक युवक ने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पैसे निकालने का प्रयास किया। इसी बीच युवक ने मौका पाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। विनय ने कहा कि वह जब घर आया तो उसके मोबाइल पर उसके खाते से 29 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब उसने बैंक में पता किया तो उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ मिला। पुलिस ने विनय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।