फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने दो कुख्यात अपराधियों को घोघडिय़ां गांव से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक डोगा व चार जिंदा कारतूस बरामद
- हत्या प्रयास के दो मामलों में वांछित है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के दो कुख्यात अपराधियों रामनिवास उर्फ निवासा व राजेश गांव मखंड निवासी को सीआईए टीम ने घोघड़ियां गांव के पास गुप्त सूचना के आधार काबू किया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक डोगा व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध हथियारों सहित घोघडिय़ां गांव की तरफ से उचाना की तरफ बाइक पर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही एएसआई नवदीप सिंह व हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम को मौके पर भेजा और दोनों आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रामनिवास उर्फ निवासा व राजेश गांव मखंड निवासी बताया। इतना ही नहीं दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से अवैध हथियार जिनमें एक पिस्तौल, एक डोगा तथा चार कारतूस भी बरामद हुए। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ पर रामनिवास ने माना कि उसने अपने साथी राजेश के साथ मिलकर गांव मखंड में ही आपसी रंजिश के चलते सोनू पर छह अप्रैल को गोलियां चलाई थी। इसके अलावा 15 मई 2017 को निलमा के साथ मिलकर सुरेंद्र व विरेंद्र खरक रामजी निवासी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई थी। इन दोनों मामलों में यह आरोपी भगौड़ा भी बने हुए थे। आरोपी रामनिवास के खिलाफ जींद, यमुनानगर, नारनौंद में भी 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यहां तक कि यह आरोपी यमुनानगर के दो मामलों में अदालत से भगौड़ा है। दोनों आरोपियों को काबू कर जींद सीआईए टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें