फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात के सहारे बीमे की 60 लाख रुपये की राशि हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाकर 60 लाख रुपये हड़पने के मामले में एक और काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव देवरड़ में एक व्यक्ति की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कागजात दिखाकर 60 लाख रुपये की राशि हड़पने के मामले में पुलिस ने दिल्ली के पटेल नगर निवासी कमल कुमार चुघ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मार्च 2017 में जुलाना के गांव देवरड़ निवासी जनार्धन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि गांव देवरड़ निवासी बलबीर के रिलायंस कंपनी से 60 लाख रुपये के तीन बीमे करवाए थे। बलबीर वृदे देवी कॉलेज ब्राह्मणवास में गेटमैन की ड्यूटी करता था। कुछ दिन बाद बलबीर की मौत हो गई। करने के बाद बलबीर के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया था। बाद में गांव देवरड़ निवासी वजीर सिंह व उसके अन्य साथियों ने मिलकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजात तैयार करवा कर रिलायंस कंपनी से 60 लाख रुपये के बीमे का क्लेम कर दिया। पुलिस ने जनार्धन की शिकायत पर वजीर को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद वजीर को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली के पटेल नगर निवासी कमल कुमार चुघ को काबू किया है। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि यह सब कमीशन का खेल था। इसमें कुछ नाम और शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें