फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ससुराल वालों द्वारा मांगे जा रहे दहेज से परेशान होकर शर्मा नगर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने महिला के पिता जलालपुर कलां गांव निवासी महावीर की शिकायत पर उसके पति सुरेंद्र और ससुर रतन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला के पिता महावीर ने बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी पांच साल पहले शर्मा नगर में हुई। शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसको लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इससे तंग आकर बेटी ने सोमवार देर शाम भिवानी रोड रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने पूनम के पति सुरेंद्र व ससुर रतन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूनम अपने पीछे एक दो साल का बेटा छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें