फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला सैल में निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला सेल में निगला जहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ससुराल पक्ष के लोगों व पति से परेशान महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान रीतू लाठर ने महिला थाना परिसर स्थित महिला सेल में जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि महिला सेल प्रभारी बीरमती ने तुरंत मुंह में हाथ डालकर जहर की गोली को निकाल दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
जानकारी के लिए करीब एक साल पहले रीतू लाठर सफीदों में चरस के साथ पकड़ी गई थी। इसके बाद वे जेल में भी रही, लेकिन इस समय जमानत पर बाहर हैं। रीतू का कहना कि चरस से साथ पकड़ने जाने के बाद उसके ससुराल वाले पति को उसके पास नहीं आने दे रहे हैं। इसके चलते पहले भी उसने महिला सेल में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद उसका पति कुछ दिनों तक उसके पास आया, लेकिन फिर से उसने आना बंद कर दिया है। इसको चलते एक सप्ताह पहले ही उसने महिला सेल में फिर से शिकायत दी। वीरवार दोपहर बाद पुलिस ने रीतू लाठर व उसके ससुराल वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। इसी दौरान रीतू ने अपने साथ लाई गई जहर की गोली निगलने का प्रयास किया। जैसे ही महिला सेल प्रभारी बीरमती को इसका आभास हुआ वे भी रीतू लाठर के साथ बाहर आ गई और उसके मुंह में हाथ डालकर जहर की गोली निकाल दी। रीतू के अनुसार उसका पति जयभगवान उसे खर्च तक नहीं दे रहा है। वह अकेली रह रही है। इसके चलते ही उसने जहर निगलाना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रीतू लाठर नामक महिला को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उसने जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में रीतू लाठर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामभज, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें