फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के नाम पर हड़पे 76 हजार

Sat, 05 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलवाने के नाम पेगां गांव निवासी एक व्यक्ति से साढ़े 76 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि लोन नहीं होने पर जब पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से भी मना कर दिया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पेगां गांव निवासी हिम्मत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी रमन तथा उसके बेटे राहुल से उसका संपर्क था। दोनों ने उसे उनकी फर्म द्वारा सस्ती दर पर कर्ज दिलवाने की बात की। उनकी बातों पर विश्वास कर उसने लोन दिलवाने को कहा। इस पर दोनों ने कर्ज दिलवाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 30 हजार रुपये की की मांग की। हिम्मत के अनुसार उनसे ये पैसे दे दिए।

 इसके बाद अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल साढ़े 76 हजार रुपये ले गए। उसे मार्च में लोन पास होने की बात कही गई थी, लेकिन कर्ज नहीं मिला। फिर से दोनों ने उसे 46 हजार रुपये लेकर दिल्ली बुलाया। जब उसने राशि लेकर आने से मना कर दिया तो उन्होंने कर्ज दिलवाने से भी साफ मना कर दिया। पुलिस ने हिम्मत की शिकायत पर रमन तथा राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अलेवा थाना प्रभारी सूरजभान के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें