फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी का फंदा लगाकर भैरोखेड़ा गांव में बुजुर्ग ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू के छेड़छाड़ के आरोप से परेशान बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 65 बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनभर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे और शव उठाने से मना कर दिया। बाद में काफी मान-मनोबल के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव उठाने के लिए परिजनों को मनाया। शाम को लगभग चार बजे परिजन शव लेकर गए।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में चौबारे में पंखे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की बेटी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी ने चचेरेे भाई के साथ रहने लगी। पिता ने अपनी वसीयत चेचेरे भाई के नाम करवा दी थी। चेचेरा भाई और उसके परिवार के लोग पिता के साथ मारपीट करने लगे। इस पर पिता ने अदालत में वसीयत को चैलेंज कर दिया। मृतक की बेटी के अनुसार 15 दिन पहले भाभी ने पिता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर इसकी शिकायत महिला सेल में कर दी। भाभी द्वारा लगाए गए आरोप और उसके परिजनों से तंग आकर पिता ने आत्महत्या कर ली। इन लोगों ने पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी भाभी, चचेरे भाई समेत दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि बहू के लगाए छेड़छाड़ के आरोप, बदनामी से परेशान हूं जिसकी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार
नागरिक अस्पताल में पहुंचे डीएसपी आदर्शदीप ने कहा कि पीड़ित परिवार के लोग तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इसलिए शव नहीं उठाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समझाने के बाद पीड़ित परिवार के लोग मान गए और शव को ले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें