फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। भिवानी रोड स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी में वीरवार रात साढ़े नौ बजे कर्मचारियों को कमरे में बंद करके तीन हथियारबंद बदमाशों ने छह लाख 96 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। बाद में कंपनी कर्मचारियों ने दो युवकों को पहचान लिया। इनमें से एक आरोपी पहले कंपनी में काम कर चुका है। बाद में कर्मचारी दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और सूचना पुलिस को दी। डीएसपी रामभज व शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंपनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंपनी के ब्रांच मैनेजर गांव सोरखी निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वीरवार रात साढ़े नौ बजे वह कैश का मिलान कर रहा था। दूसरे कर्मचारी भी अपने काम में लगे हुए थे। अचानक तीन युवकों ने कंपनी में प्रवेश किया और पिस्तौल दिखाकर सभी कर्मचारियों के फोन निकलवा लिए। इसके बाद सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर कैश रूम की चाबी ले ली। चाबी लेने के बाद बदमाशों ने अलमारी के अंदर रखी छह लाख 96 हजार की नकदी को बैग में भर लिया और फरार हो गए। काफी देर तक कर्मचारी कमरे में चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। काफी इंतजार के बाद कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी रामभज व शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कंपनी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें कर्मचारियों ने राजपुरा भैण विकास बिट्टू व बाबा को पहचान लिया। बिट्टू कुछ समय पहले इसी कंपनी में ही काम करता था। पिछले दिनों उसने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। डीएसपी रामभज ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें