फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेवा में शादी समारोह के दौरान दूसरे समुदाय के युवक को डीजे पर नाचने से मना किया तो सिर में ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा में शादी समारोह के दौरान दूसरे समुदाय के युवक को डीजे पर नाचने से मना किया तो सिर में ईंट मारकर की हत्या
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने अस्पताल में की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद/अलेवा।
शुक्रवार देर शाम एक समुदाय के शादी समारोह में महिलाओं के डांस के दौरान दूसरे समुदाय के युवक के डांस करने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। युवक ने डांस के लिए मना करने पर ईंट मारकर शादी वाले परिवार के 47 वर्षीय गुलाब की हत्या कर दी। गुलाब के शव का शनिवार दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की। साथ ही परिजनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की भी मांग की। इस पर पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक को काबू कर लिया गया है। इसके बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए।
गुलाब के भाई रमेश के बयान के आधार पर अलेवा निवासी दीपक उर्फ शेर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शुक्रवार को परिवार के ही युवक सोनू की शादी थी। शादी समारोह को लेकर देर शाम को परिवार की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। महिलाओं के नाचते समय गांव का ही दीपक उर्फ शेर उनके बीच घुसकर नाचने लगा। महिलाओं के बीच नाच रहे युवक को गुलाब सिंह ने इनके बीच से जाने की कही। इसी को लेकर दीपक ने गुलाब के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
घायल को ला रहे थे अस्पताल पेड़ से टकराई गाड़ी
जिस समय गुलाब सिंह को गंभीर हालत में परिजन जींद के नागरिक अस्पताल मेें ले जा रहे थे, दूसरी गाड़ी में मृतक के बेटे नरेंद्र व परिवार के सदस्य जा रहे थे कि अलेवा गोशाला के समीप चालक संतुलन खो दिया। चालक के संतुलन खो जाने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार नरेंद्र व राजीव समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घटना में मामूली चोट आने के अलावा बड़ा हादसा होने से टल गया।
बॉक्स
पोस्टमार्टम में हुई देरी, पुलिस ने चिकित्सकों पर फोड़ा ठिकरा
गुलाब सिंह का शव रात को करीब 12 बजे ही नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया था। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव परिजनों को मिला। पोस्टमार्टम में देरी होने पर जहां परिजनों ने रोष जताया, वहीं पुलिस ने परिजनों को कहा कि उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी कर दी है, लेकिन बोर्ड के लिए चिकित्सक नहीं मिलने से देरी हो रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
नहीं हुई देरी
पोस्टमार्टम में चिकित्सकों की तरफ से देरी नहीं हुई है। सुबह करीब साढ़े दस बजे कागज मिले हैं, इसके बाद दो चिकित्सकों का बोर्ड बनाया गया। कागज की कंप्यूटर में एंट्री करने में जो समय लगा है, वही लगा है। साढ़े 12 बजे से पहले पोस्टमार्टम हो गया था।
-डॉ. अरविंद, पोस्टमार्टम बोर्ड सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें