फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरान चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाखेड़ा में गोली लगने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बुढ़ाखेड़ा में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोली बंदूक की सफाई करने के दौरान चली है। गोली लगने से घायल हुए बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर एक्सरे मशीन खराब होने के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसके बाद शव को जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी प्रेम शर्मा घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रेम शर्मा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके पास ही बंदूक पड़ी हुई थी। परिजनों ने तुरंत ही प्रेम शर्मा को उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि उसके 66 वर्षीय पिता प्रेम शर्मा सुबह अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे कि अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली उनकी बाएं ओर छाती के नीचे की तरफ लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वे लोग भी मौके पर पहुंचे तो उसके पिता ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पहली नजर में ये मामला इत्तफाकिया लगता है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। एसएफएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। इसकी जांच की जा रही है।
बलजीत सिंह, सफीदों थाना प्रभारी

बाक्स
सफीदों के नागरिक अस्पताल मेें काफी समय से एक्सरें करने की बड़ी मशीन खराब पड़ी है। ऐसे मेें मृतक के शरीर के पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे करने थे, लेकिन एक्सरे की बड़ी मशीन खराब होने के कारण मृतक के परिजनों व स्थानीय पुलिस को नागरिक अस्पताल में शव को ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें