फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला जुलाना जलघर के टैंक में

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता युवक का शव जुलाना जलघर के टैंक में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। तीन दिन से घर से लापता हुआ जुलाना के वार्ड नंबर सात निवासी प्रदीप का शव कस्बे के जलघर के टैंक में मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को जलघर में चप्पल एवं चदर मिलने पर संदेह के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर प्रदीप की तलाश की थी। मंगलवार सुबह गोताखोरों को प्रदीप का शव टैंक में मिला।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के वार्ड सात निवासी प्रदीप घर से करीब तीन दिन से लापता था। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। सोमवार को जुलाना के जलघर में टैंक के पास चदर एवं चपल ग्रामीणों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। संदेह हुआ कि कहीं लापता प्रदीप जलघर में तो नहीं डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की और गोताखोरों की टीम को बुलाया। सोमवार को कई घंटों तक पुलिस एवं गोताखोरों की टीम ने टैंक को खंगाला मगर कुछ नहीं मिला। गोताखोरों का गैस सिलेंडर खत्म हो गया और उन्हें बैंरग ही लौटना पड़ा। मंगलवार को गोताखोरों की टीम जलघर में बने टैंक में शव को तलाशने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें