पति-पत्नी पर हमला करने वाले आठ लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राजगढ़ डोभी गांव में घर में घुसकर लाठी व डंडों से पति-पत्नी पर हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राजगढ़ डोभी निवासी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही मेदा का परिवार उसके परिवार से रंजिश रखता है। इसी के चलते गत दिवस मेदा, उसका पुत्र कृष्ण, जिले सिंह, उसका पुत्र विनोद, पंकज, सतीश, रामनिवास व उसका पुत्र गोगल लाठी व डंडों के साथ उसके घर में घुस आए। इस दौरान हमलावरों ने उस पर व उसके पति बलबीर पर हमला कर घायल कर दिया। बचाव में शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कांता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।