फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी पेपर लीक मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएससी पेपर लीक मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीएम फ्लाइंग द्वारा एचएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए उचाना के दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद रविवार को फिर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए। अब सीएम फ्लाइंग इस मामले में अन्य आरोपियों पर जल्द शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

बताते चले कि एचएसएससी पेपर लीक मामले में नरवाना के सुरेश, दिनेश उर्फ बोबी, दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया व जींद निवासी कृष्ण खटकड़ का नाम सामने आया था। पुलिस ने इनके खिलाफ पांच अप्रैल 2018 को मामला दर्ज किया था। डीएसपी राजबीर सैनी ने कहा कि विजय पूनिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पांच लोगों को सुरेश के माध्यम से ही नौकरी पर लगवाया था। सैनी ने बताया कि रविवार को फिर से पूनिया को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डीएसपी ने कहा कि इस मामले की तह तक जाने के लिए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें