फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते सिंघाना गांव के खेतों में लगी आग, दस एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव सिंघपुरा के खेतों में शनिवार दोपहर दो बजे अचानक आग लग गई, जिससे छह किसानों की करीब दस एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। किसानों ने आग लगने की सूचना की सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और किसानों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामपाल और पटवारी संजय मौके पर पहुंचे और जली हुई फसल का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मौके पर ही नक्शा तैयार किया।
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट : नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार रामपाल ने कहा कि आग लगने के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। निरीक्षण में गांव सिंघाना के सूरत सिंह के दो एकड़ एक कनाल, बीसा सिंह की तीन एकड़, जगबीर एक एकड़ एक कनाल, बहादुरपुर गांव निवासी किसान जसपाल की दो एकड़ एक कनाल, गुरुमेल सिंह की एक एकड़ एक कनाल व इधर सिंह की तीन कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। इससे किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें