फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाली मां पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को देह व्यापार में धकेलने वाली मां पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप लगाए थे, वह महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने जिन दो आरोपियों पर लड़की के साथ रेप के आरोप लगे, उनको काबू कर लिया। डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री ने महिला के फरार होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी तक महिला की गिरफ्तारी ही नहीं हुई थी। उसे केवल पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वह वापस चली गई, लेकिन जब दोबारा बुलाई तो हाजिर नहीं हो पाई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सातवीं-आठवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। एक वर्ष पहले उसकी मां ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी। छह-सात महीने पहले उसकी मां ने घर पर ही एक-दो युवकों के साथ उसे सोने पर मजबूर किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मां लगातार उसके साथ गलत कार्य करवाती रही। नाबालिग लड़की ने हिम्मत करके अपने पिता को यह बात बता दी। डीएसपी ने कहा कि लड़की ने उसकी मां व दो युवकों अरुण व टिंकू का नाम लिया है, जबकि कई अन्य को लड़की जानती नहीं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसकी मां मिथिलेश, अरुण व टिंकू को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण व टिंकू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

महिला थाना से फरार हुई महिला
नाबालिग लड़की की मां को महिला थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मंगलवार शाम को आरोपी महिला पुलिस थाने से फरार हो गई। काफी समय बाद पुलिस को जब इस बात का पता चला तो उसके हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फरार होने की बात बेबुनियाद, जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
मामले की जांच कर रही डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि लड़की ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए महिला को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद महिला कहीं चली गई। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जब दोबारा महिला को बुलाया गया तो वह पेश नहीं हो सकी। फरार होने वाली कोई बात नहीं है। यदि पुलिस उसे गिरफ्तार करती तो उसकी गिरफ्तारी जरूर डालती। अब महिला दोबारा जांच के लिए पेश नहीं हुई तो उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें