फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास कुंज आश्रम में किशोरी के साथ रेप का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। निर्जन गांव स्थित प्रयास कुंज आश्रम में 16 वर्षीय किशोरी के साथ आश्रम संचालक द्वारा रेप करने व उसके दो सहयोगियों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट के मामले की जांच के लिए जल्द ही राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम जींद का दौरा करेगी। इस मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में जहां पुलिस जांच कर रही है, वहीं महिला एवं बाल संरक्षण कार्यालय भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।
बता दें कि 14 जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी ने एसएसपी को शिकायत देकर निर्जन स्थित प्रयास कुंज आश्रम संचालक पर उसके साथ दुराचार करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ-साथ दो अन्य कर्मचारियों पर छेड़छाड़ करने व मारपीट के भी आरोप लगाए थे। महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आश्रम का रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आश्रम दो महीने पहले ही बंद हो चुका है। इस मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम भी जल्द ही जींद का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है
राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने कहा कि मामला चेयरपर्सन के संज्ञान में आ चुका है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। इसमें जांच से संबंधित रिपोर्ट व अन्य सभी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए आयोग की टीम जल्द ही जींद का दौरा करेगी। आयोग की टीम आश्रम का भी मुआयना करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें