फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के धोखे में 15 वर्षीय किशोरी ने निगला जहर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक स्थित विकास नगर में एक 15 वर्षीय किशोरी ने दवा के धोखे जहरीला पदार्थ निगल लिया। किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। विकास नगर निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी वर्षा दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह काफी दिन से बीमार चल रही थी। शनिवार सुबह उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने इतिफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खाने की बात कही गई है। इतफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - नवदीप श्योराण, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें