फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस समेत दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस मिले। हांसी रोड पर नंदी गोशाला के पास से मंगलवार की रात पकड़े गए युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि हांसी रोड पर नंदी गोशाला के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े हैं। उनके पास हथियार हो सकते हैं। डिटेक्टिव स्टाफ के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी तो दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल तथा पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान शामलो कलां निवासी सुशील तथा डाहौला निवासी राजेश उर्फ राजा के रूप में करवाई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें