अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। बीबीपुर माइनर में बुराहडेर गांव में रेलवे फाटक के पास पुलिस को एक युवक का शव मिला। युवक के पैर तोलिये से बंधे हुए थे और सिर एवं शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। शव की हालत को देखकर लग रहा था कि इसकी बेरहमी से हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को बीबीपुर माइनर में बुराहडेर गांव में रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने एक युवक के शव को पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। मृतक के दोनों पैर तोलिये से बंधे हुए थे। सिर व शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।