फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर, एक की मौत दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। रविवार देर सायं एक सांड़ ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में सोनीपत जिले के रिढ़ाना गांव के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनीपत के रिढ़ाना गांव का सुनील व रवींद्र रविवार को किसी काम से जुलाना आए हुए थे। रविवार देर सायं दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव में जा रहे थे। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना पुराने बस अड्डे के पास पहुंचे तो एक सांड़ ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को पीजीआई रोहतक दाखिल करवाया जहां पर डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
रामकली गांव के युवक की हुई थी मौत
29 अगस्त को जींद-रोहतक मार्ग पर किलाजफरगढ़ गांव के पास एक मोटरसाइकिल को लावारिश सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर तब मारी गई जब दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामकली गांव के एक युवक मनीष की मौत हो गई थी। रामकली गांव का 25 वर्षीय मनीष मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वह किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंचा तो दो सांड आपस में भिड़ते हुए सड़क पर आ गए और मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन

लावारिस सांड ले रहे हैं प्राण, किसानों के लिए बने हुए हैं आफत
लावारिस पशु किसानों के लिए तो आफत बने ही हुए थे अब लोगों के लिए काल भी बन रहे हैं। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद तो कर ही रहे हैं साथ में सड़क हादसे को भी न्यौता दे रहे हैं। फसल बर्बाद हो रही है और लोग मर रहे हैं मगर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जिले में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक आवारा पशुओं के चलते मौतें हो रही हैं। 29 अगस्त को रामकली गांव के मनीष की मौत आवारा सांड के कारण हुई थी। तीन सप्ताह पहले भी एक मोटरसाइकिल को सांड ने टक्कर मार दी थी, जिसमें जाजवान गांव के बबली की मौत हो गई थी। बबली चार लड़कियों का पिता था। जुलाना में गतौली गांव के पास कुछ वर्ष पहले कार के सामने सांड़ आने से एक वकील की मौत हो गई थी। सांड़ लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। प्रशासन ने 15 अगस्त तक सभी लावारिस पशुओं को सड़क से हटाने का दावा किया था। प्रशासन का दावा खोखला रहा और आज फिर सांड़ ने एक परिवार के मुखिया को टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें