फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे किसान की वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखां गांव के निकट शनिवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। किसान का चेहरा इतनी बुरी तरह से कुचल गया था कि उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। काफी देर के बाद मृतक की पहचान कपड़ों से हुई। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूूमरखा कलां निवासी 50 वर्षीय संजीव शुक्रवार रात अपने खेतों में पानी लगाने गया था। वह देर रात खेत में पानी लगाने के बाद घर लौट आया था। शनिवार सुबह फिर पानी को संभालने के लिए खेतों में जा रहा था तो उसे किसी वाहन ने कुचल दिया। किसान को कुचलने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सुबह सड़क के किनारे शव पड़ा मिला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चेहरा कुचलने के कारण कई घंटों तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में मृतक के कपड़ों से किसान की पहचान हुई। मृतक के भाई हरपाल के ब्यान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जींद रोड पर सड़क किनारे अज्ञात शव मिला था। जो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। चेहरा कुचलने के कारण शिनाख्त में देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें