फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध निकालकर घर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। चुहड़पुर गांव में सड़क पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में चुहड़पुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी राजबाला के साथ भैंसों का दूध निकालकर घर जा रहा था। पत्नी आगे चलते हुए सड़क पार करने लगी तो जींद की तरफ से तेज गति से आए ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक पत्नी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला के पति के ब्यान दर्ज करवा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें