फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति की कलह के चलते महिला ने चार बेटियों के साथ निगला जहर, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही पांच जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति की कलह से तंग आकर महिला ने चार बेटियों के साथ निगला जहर, गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद/अलेवा
बिघना गांव में शराब के नशे के आदी पति और रोज रोज घर में हो रही कलह से तंग आकर महिला ने मंगलवार सुबह अपनी चार बेटियों के साथ जहर निगल लिया। घायलों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचा गया। वहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। दो मासूम बच्चिों सहित एक ही परिवार के पांच लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार कश्मीरी मजदूरी करता है और नशे का आदी है। इसको लेकर घर में अक्सर कलह रहती है। पुलिस ने बताया कि शराब के लिए कश्मीरी घर का सामान भी बेच देता था। इससे उसकी पत्नी सुमन व पूरा परिवार तंग था। पिछले दो दिन से कश्मीरी लगातार घर में कलह कर रहा था। ऐसे में सुमन ने मंगलवार को अपनी बेटियों 16 वर्षीय कोमल, 14 वर्षीय काफी, सात वर्षीय किरण व चार वर्षीय स्नेहा को जहर दे दिया। पड़ोसियों को जैसे ही इसका पता चला, पांचों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने पांचों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। अब पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंच कर उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वहीं महिला के पड़ोसियों में से कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने चार बेटियों को जहर देकर, खुद जहर निगल लिया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि महिला के पति कश्मीरी ने पूरे परिवार को जहर दिया है। पुलिस जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो पाएगी।
---
दो दिन से घर नहीं आया बेटा
कश्मीरी और सुनीता के पांच बच्चे हैं। चार बेटियां घर पर ही थीं, जबकि 18 वर्षीय बेटा मोहित घर में कलह के चलते दो दिन से घर नहीं लौटा था। मोहित ने बताया कि वह गांव की चौपाल में ही रह रहा था। उसे नहीं पता था कि परिवार में ऐसी नौबत आ जाएगी।
---
परिवार के जहर निगलने के बाद भी गांव में घूमता रहा कश्मीरी
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिन से कश्मीरी शराब के नशे में है। मंगलवार सुबह उसके परिवार के लोगों ने जहर निगल लिया, इसके बावजूद वह शराब के नशे में गांव में ही घूमता रहा।
---
महिला ने बुलाया था परिजनों को
ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता कश्मीरी के व्यवहार से काफी तंग थी। उसने फोन कर इसकी सूचना अपने मायके में पानीपत के नारा गांव में दी थी। मंगलवार को मायके से परिजनों को आना भी था, लेकिन कश्मीरी की प्रताड़ना से परेशान सुनीता उनका इंतजार भी नहीं कर सकी। ऐसे में सुनीता के भाई सीधे अस्पताल ही पहुंचे।
विज्ञापन

---
पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मरीजों के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई गया हूं। अभी कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस जांच कर रही है।
- लाभ सिंह एएसआई, जांच अधिकारी, अलेवा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें