फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एसएसपी आवास के निकट लगभग दो साल पहले गाड़ी सवार लोगों के एक युवक से सात लाख रुपये की लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव ढाठरथ निवासी विकास ने 26 नवंबर 2015 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को सात लाख रुपये की नकदी लेकर गोहाना रोड पर अपने रिश्तेदार के पास लेकर जा रहा था। जब वह एसएसपी आवास के पास पहुंचा तो गाड़ी सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर सात लाख रुपये की नकदी को लेकर फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उसकी नकदी को शिव कॉलोनी निवासी सोनू, गांव तलौडा खेड़ी निवासी विनोद और एक अन्य ने लूटी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिव कॉलोनी निवासी सोनू, गांव तलौडा खेड़ी निवासी विनोद व एक अन्य के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सोनू और विनोद को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें आरोपियों ने खुलासा किया था कि नकदी को गांव जाकसी निवासी जितेंद्र उर्फ बिंद्र भी उनके साथ था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ बिंद्र को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सात लाख नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें