फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरका में घरों के बाहर लगाए मीटर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव अहिरका में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत घरों के बाहर लगाए गए बिजली के मीटरों को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। पुलिस ने निगम एसडीओ की शिकायत पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली निगम एसडीओ प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव अहिरका को निगम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल किया हुआ है। निगम की तरफ से गांव में बिजली के मीटरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों महिलाओं द्वारा कार्य का पूरा नहीं करने दिया। इस कारण घरों से मीटर निकालने का काम अधर में लटक गया। इस दौरान अज्ञात लोगों ने घरों के बाहर लगे मीटरों को तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें