फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के व्यापारी से गोली मारकर रुपये लूटने का तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 16 जून को रानी तालाब के पास रोहतक के व्यापारी राजू को गोली मारकर उससे एक लाख 52 हजार रुपये लूटने के तीसरे आरोपी दिल्ली के साकेत नगर निवासी अश्विनी उर्फ आशू को सीआईए ने झांझ गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से बची हुई राशि बरामद करेगी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
ज्ञात हो कि 16 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे रानी तालाब के पास गोहाना रोड पर ई-रिक्शा में सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे रोहतक के व्यापारी राजू से दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर एक लाख 52 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
राजू जींद शहर में विभिन्न दुकानदारों को पॉलिथीन और डिस्पोजल सप्लाई का काम करता है। 16 जून को वह जींद के दुकानदारों से अपनी पेमेंट लेने के लिए आया था। राजू के पांव में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया था। सीआईए पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर आठ के पास से विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सार्थक उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

श्यामा ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कपड़ा मार्केट में पॉलिथीन की दुकान चलाने वाला रामराय गेट निवासी 20 वर्षीय रवि है। पुलिस ने दबिश देकर रवि को भी काबू कर लिया। घटना को रवि के कहने पर सार्थक उर्फ श्यामा व दिल्ली निवासी आसू ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सार्थक उर्फ श्यामा व रवि के कब्जे से लूटी गई राशि में से 55 हजार रुपये बरामद किए थे। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी दिल्ली के साकेत नगर निवासी अश्विनी उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान लूटी गई शेष राशि बरामद करेगी।
मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़कर उन्हें जेल भेजा है। अब तीसरे आरोपी अश्विनी उर्फ आशू को भी काबू कर लिया गया है। - नफे सिंह, जांच अधिकारी, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें