जींद। गांव बिशनपुरा स्थित नंबरदार ढाबे पर जन्नत होटल के मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल छीन ली और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मैनेजर द्वार मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोगेंद्र नगर निवासी अभिलेष जन्नत होटल का मैनेजर है। बुधवार रात को वह होटल से अपने घर जा रहा था होटल के एक पूर्व कर्मी ने उसे रोक लिया और अपने साथ गांव बिशनपुरा स्थित नंबरदार ढाबे पर चलने के लिए कहा। जानकार होने के नाते वह उसके साथ ढाबे पर चला गया। वहां पहुंचते ही पूर्व कर्मी के चार-पांच अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी और उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली और फरार हो गए। किसी तरह वह बंधन से मुक्त होने के बाद घटना के बारे में परिजनों को बताया। अभिलेष ने बाकायदा मामले की शिकायत सदर पुलिस को भी दी।