फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए बनवाए लाखों के जेवरात बस में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बहन की शादी के लिए जेवरात बनवाकर मायके आ रही महिला का हरियाणा रोडवेज की बस में पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों रुपये के जेवरात और छह हजार रुपये थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के जुंडला में विवाहिता 27 वर्षीय मीनाक्षी सोमवार को अपने मायके सैनी रामलीला ग्राउंड में आ रही थी। मीनाक्षी की छोटी बहन की शादी 27 जून को है। मीनाक्षी अपनी ससुराल से ही बहन के लिए सोने का हार, मंगलसूत्र, दो हाथों के कड़े, चार सोने की अंगूठी बनवाकर ला रही थी। उसने यह सभी जेवरात पर्स में रखे थे। मीनाक्षी दोपहर को असंध से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई। जब वह सैनी रामलीला ग्राउंड के पास बस से उतरी तो उसने अपना पर्स संभाला। मीनाक्षी ने कहा कि उसका पर्स गायब मिला। उसने आसपास पर्स की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मीनाक्षी ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मीनाक्षी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें