फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में दो युवकों ने 11वीं कक्षा की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले शमशेर की उसके गांव में रिश्तेदारी है। वह उनके गांव में आता-जाता रहता है। मंगलवार रात को शमशेर उनके गांव के एक नाबालिग लड़के के साथ घर में घुस गया। शमशेर ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद शमशेर और गांव के नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और किसी से भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। सुबह जब घरवाले जागे तो छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। महिला थाना पुलिस ने शमशेर तथा नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई घनश्याम देवी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें