फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 दुकानों पर छापे, 147 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने एक हजार किलो लहन मौके पर नष्ट कराया
विज्ञापन

बहराइच। बाराबंकी में हुए जहरीले शराब कांड के बाद जनपद में चलाये गये अवैध शराब के खिलाफ अभियान में तीन दिन में आबकारी विभाग ने 90 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 147 लीटर अवैध शराब बरामद कर एक हजार किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। एक लाख रूपये जुर्माना भी वसूला।

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देशी, विदेशी व बीयर की 90 दुकानों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 17 दुकानों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकान संचालकों से एक लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूलकर सभी को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ लवानिया ने बताया कि इसके अलावा शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा, मुखियापुरवा, पीपलघट, राधाकुंड, पत्थरघाट और नानपारा थाना क्षेत्र के कई गांवों में टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान 147 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर एक हजार किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें