फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर छीने डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्थानीय नेताजी कॉलोनी में वीरवार शाम सात बजे दो गाड़ियों में आए लोगों ने झांझ खुर्द निवासी युवक का अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल के बल पर उससे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव झांझ खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक सीताराम ने कहा कि उसका बड़ा भाई राधेश्याम को प्लाट खरीदने के लिए पैसे लेकर जींद की नेताजी कॉलोनी में बुलाया गया था। उसके साथ झांझ खुर्द निवासी उसका दोस्त रोहताश भी था। प्लाट के रेट का पता करने के लिए वह दोनों नेताजी कॉलोनी स्थित अमन प्रॉपर्टी डीलर के पास गए। जब दोनों बाहर बाइक खड़ी करके अंदर जाने वाले थे तो उसी समय एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें से कई लोग उतरे और उन पर हमला कर दिया। उसका दोस्त रोहताश कई लोगों को देखकर भाग गया। आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया और एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर उन्होंने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उससे डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। सीताराम ने कहा कि आरोपी उसकी यह कहकर पिटाई कर रहे थे कि वह अवैध रूप से शराब बेचता है। सीताराम ने कहा कि उसने कभी शराब का कारोबार नहीं किया। सीताराम ने कहा कि वह पवन लाठर, अनिल उर्फ गोडता व प्रवीण को पहचानता है। पुलिस ने सीताराम की शिकायत पर पवन लाठर, अनिल उर्फ गोडता व प्रवीण को नामजद करते हुए 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें