फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लोगों से 36 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक रेलवे कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मियों के बेटों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 36 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। जब रेलवे कर्मचारियों के बेटों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। अब पुलिस ने रेलवे गार्ड हरभजन के बेटे कर्णजीत की शिकायत पर पटना निवासी असिस्टेंट लोको पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामबीर कॉलोनी निवासी कर्णजीत ने कहा कि उसके पिता हरभजन सिंह रेलवे में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनकी मुलाकात असिस्टेंट लोको पायलट राहुल कुमार से हुई। राहुल नौ वर्ष से जींद में असिस्टेंट लोको पायलट था, इसलिए हरभजन सिंह के घर आना-जाना था। राहुल कुमार ने हरभजन सिंह से उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने हरभजन के साथ अपने सहकर्मियों को भी उनके बेटों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस प्रकार हरभजन सिंह समेत सात लोगों ने बेटों को नौकरी दिलाने के झांसे में आकर राहुल को 36 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। काफी दिन इंतजार करने के बाद भी रेलवे कर्मचारियों के बेटों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने राहुल कुमार से अपने पैसे वापस मांगे। इसी बीच राहुल कुमार का जींद से तबादला झारखंड के धनबाद में हो गया। राहुल कुमार रूप से बिहार के पटना की खोगल मुलचारी का रहने वाला है। पुलिस ने कर्णजीत की शिकायत पर राहुल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें