फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये पर मकान लेकर क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, दो सट्टेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और 3910 रुपये की राशि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शनिवार रात को रोहतक रोड स्थित एक मकान में बने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो युवकों को सीआईए स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवकों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 3910 रुपये, एलईडी तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए के एसआई नफे सिंह ने कहा कि उनकी टीम रात को साढ़े नौ बजे देवीलाल चौक के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रोहतक रोड स्थित एक मकान को दो युवक किराए पर लेकर उसमें क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का काम करते हैं। इस समय पर दोनों युवक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान पर छापा मारा। जिस समय पुलिस ने मकान पर छापा मारा उस समय दो युवक एक एलईडी पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। उनके पास एक रजिस्टर तथा पेन था, जिस पर वे कुछ नंबर लिख रहे थे। उस समय मुंबई इंडियन व किंग इलेवन पंजाब का मैच चल रहा था। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। युवकों ने अपनी पहचान गड़सी गेट के अंदर पुल वाली गली हांसी निवासी मोहित तथा माल्य मंडी नहर कोठी हांसी निवासी गोलू के रूप में बताई। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से पांच मोबाइल फोन भी मिले। जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 3910 रुपये की राशि भी बरामद हुई। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें