फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करते समय उड़ी धूल को लेकर दुकानदारों में झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई करते समय उड़ी धूल, दुकानदारों में चले लात-घूसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों के मेन बाजार में दुकानदारों के बीच सफाई को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें तीन दुकानदारों ने मिलकर एक दुकानदार पर जमकर लात-घूसे चलाए। इससे दुकानदार प्रमोद कुमार घायल हो गए। उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार का आरोप कि वह मेन बाजार में उपहार कला केंद्र के नाम से दुकान चलाता है। शनिवार को अपनी दुकान पर सफाई कर रहा था, तभी मिठाई की दुकान चलाने वाले पड़ोसी ने सफाई की धूल को लेकर उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने उसको लात-घूसों स बुरी तरह से मारा। उसने बताया कि उसके परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार के पक्ष द्वारा अभी तक थाना में रिपोर्ट नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट करवाते ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें