फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल व फोन रिकॉर्डिंग हाथ लगने के बाद पुलिस ने पिंकी के जेठ को भी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल डिटेल और फोन रिकॉर्डिंग हाथ लगने के बाद पुलिस ने पिंकी के जेठ को भी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बहादुरगढ़ निवासी महिपाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 28 सितंबर को पत्नी पिंकी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका महिला के जेठ सुभाष को गिरफ्तार किया है। पिछले 12 दिन में पुलिस ने जब कॉल डिटेल व फोन रिकॉर्डिंग खंगाली तो सुभाष के खिलाफ भी सबूत मिले। पुलिस ने सुभाष को कोर्ट में पेश कर जींद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विदित रहें कि 28 सितंबर को सिंघाना मार्ग पर करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान गांव बहादुरगढ़ निवासी पिंकी के रूप में हुई थी। पिंकी की हत्या करने की बात उसे पति महीपाल व उसके दो साथी गांव सरफाबाद निवासी सुशील उर्फ सिल्ला और गोहाना निवासी मनीष ने कबूल की थी। जिन्होंने गांव बिटानी रोड पर पिंकी की कार मेें गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को सिंघाना रोड डाल दिया था। एसएचओ समरजीत ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच शुरू की गई, तो पता चला कि इस घटना में मृतका के जेठ सुभाष का भी रोल रहा है। पुलिस की छानबीन में शुरू से ही सुभाष का रोल संदिग्ध रहा। उन्होंने बताया कि सुभाष ने निरंतर महिपाल को उकसाने व पिंकी को ठिकाने लगाने की बात करता था। इस संबंध में पुलिस को फोन रिकॉर्डिंग व कॉल डिटेल प्राप्त हुई है। जिसको आधार मानते हुए सुभाष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई प्रमोद की शिकायत पर पति महिपाल, कृष्ण, सुभाष, श्रीराम, भांजे अजीत, सरफाबाद निवासी सुशील उर्फ सिल्ला और गोहाना निवासी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें