फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजातों के सहारे एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजातों पर बैंक से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एचडीएफसी बैंक से करोड़ों रुपये के लोन घोटाले के मामले में पुलिस ने अब एक आरोपी जोगेंद्र नगर निवासी रमन को काबू किया है। मामले की जांच डीएसपी परमजीत समोता कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ फर्जी कागजातों के सहारे करोड़ों रुपये का लोन लेने का मामला दर्ज किया गया था। पहले इस मामले में आरोपियों ने ही शिकायत की थी, लेकिन जांच के बाद शिकायतकर्ताओं को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

गांव माजरा नारनौंद निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका शहर में प्लाट है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनीष, दीपक, नसीब तथा संजय ने उसके प्लाट के फर्जी कागजात तैयार करवाकर प्लॉट की रजिस्टरी अपने नाम करवा ली और उन्हीं फर्जी कागजातों के आधार पर 12 फरवरी 2014 तथा 23 मार्च 2014 को एचडीएफसी बैंक से लोन ले लिया। शहर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी मनीष, दीपक, नसीब तथा संजय के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने से पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक, मनीष और संजय ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल तथा सीएम विंडों को शिकायत पत्र देकर गाव काकड़ौद निवासी आशीष बंसल तथा एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों और करनाल तथा रोहतक में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी रजिस्टरी के आधार पर लाखों रुपये के लोन जारी करने की शिकायत की थी। इसके बाद बैंक ने इस मामले की अपने स्तर पर जांच करवाई तो इसमें 37 बैंक ग्राहकों ने 21.15 करोड़ रुपये का लोन फर्जी कागजातों के सहारे लिया था। इसके बाद बैंक की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी 2016 को उपरोक्त लोगों समेत 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीएसपी परमजीत समोता ने मामले की जांच करते हुए जोगेंद्र नगर निवासी रमन को काबू किया है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें