फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप कुकी गैंग से जुड़े जींद के अपराधियों की कुंडली खंगाले की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए कुकी गैंग के बदमाशों की जींद में सक्रिया को देखते हुए अब पुलिस गैंग से जुड़े जिले के अपराधियों की कुंडली खंगालने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक इसमें पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। पकड़े गए गैंग के सदस्य पानीपत जिले के कई गांव निवासी राकेश, रिठाल गांव निवासी सुनील उर्फ शीला व पंजाब के जिरकपुर निवासी गगनदीप उर्फ फौजी से जींद में फैले नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीआईए ने रायचंदवाला गांव के पास मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को काबू किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुकी गैंग के यह लोग कई महीने से जींद में सक्रिय थे और यहां अपना नेटवर्क फैलाने के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि किन-किन लोगों से इन बदमाशों ने संपर्क किया और कितने लोगों को गैंग के साथ जोड़ा। इसके लिए अपराधियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस बुधवार को दोबारा अपराधियों को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने खुलासा किया है कि इसके लिए कुकी गैंग के लोगों ने पटियाला चौक पर एक कमरा भी किराये पर लिया था। ऐसे में पुलिस को शक है कि जिले के कुछ लोग गैंग के संपर्क में हो सकते हैं। हालांकि पकड़े गए तीनों अपराधियों ने जिले में अभी तक कोई वारदात को अंजाम नहीं दिया है, लेकिन उनके द्वारा तैयार किए जा रहे बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार अभी तक पुलिस को इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें