फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार वर्षीय बच्ची का शारीरिक शोषण करने वाला युवक दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
साढ़े चार वर्षीय बच्ची का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पहले युवक को नाबालिग बताया जा रहा था लेकिन वह बालिग निकला। आरोपी दसवीं कक्षा में दो बार फेल हो चुका है। इसी बीच जिला बाल कल्याण परिषद की टीम ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में पहुंचकर बच्ची के बयान दर्ज किए।
सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण का मामला बुधवार को सामने आया था। बच्ची को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक गांव रूपगढ़ निवासी 19 वर्षीय दीपक को काबू किया था।
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि आरोपी आरोपी के जन्म प्रमाण-पत्र की जांच की तो वह बालिग निकला। पुलिस ने युवक के बालिग होने के आधार पर ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन सोम कुमार ने अपनी टीम के साथ वीरवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। सोम कुमार ने कहा कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें